मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

71वीं अखिल भारतीय रेलवे टेबल टेनिस चौम्पियनशिप का आयोजन 27 से 31 अगस्त तक जयपुर में महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने किया शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर । उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघठन के तत्वाधान में 71वीं अखिल भारतीय रेलवे टेबल टेनिस चौम्पियनशिप 2025-26 का आयोजन रेलवे ऑफिसर्स क्लब, जगतपुरा, जयपुर में दिनांक 27.08.25 से 31.08.25 तक किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार 05 दिनों तक चलने वाली 71वीं अखिल भारतीय रेलवे टेबल टेनिस चौम्पियनशिप 2025-26 में कुल 15 टीमों के लगभग 90 खिलाडी भाग ले रहे है, जिनमें 13 टीम पुरूष व 07 टीम महिला वर्ग में भाग ले रही है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री अमिताभ, महाप्रबंधक/उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा किया गया। शुभारंभ समारोह में महाप्रबंधक महोदय द्वारा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए टीम भावना से खेलते हुए जीत की शुभकामनाएं भी दी।

इस प्रतियोगिता में 38 स्पर्धाओं में 08 एकल तथा 30 टीम स्पर्धाएं आयोजित होगी जिनमें सुतीर्था मुखर्जी, ऑलम्पियन एवं एशियाई खेलों में कास्य पदक विजेता, आकाश पाल, वर्ल्ड टेबल टेनिस में स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता, पोयमंती बैस्या वर्ल्ड टेबल टेनिस में रजत पदक विजेता, जैसे प्रख्यात खिलाडी भी भाग लेंगे।

शुभारंभ के अवसर पर महाप्रबंधक के साथ श्री अशोक माहेश्वरी/अपर महाप्रबंधक, श्री पीके सिंह, अध्यक्ष - उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संगठन एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, श्री अनुज कुमार तायल, सचिव-उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ एवं सचिव महाप्रबन्धक, श्री जितेन्द्र कुमार, ओएसडी स्पोर्टस, सभी विभागाध्यक्ष, उत्तर पश्चिम रेलवे के कई अधिकारी, कर्मचारी, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी प्रतियोगी एवं ऑफिशियल्स सम्मिलित हुए।

प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 31.08.2025, रविवार को आयोजित किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें