मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई के मालवणी इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण 7 लोग झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई के मालवणी इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण 7 लोग झुलसे

मुंबई। मुंबई के मालवणी इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट से दहशत फैल गई। इस घटना में कम से कम 7 लोग झुलसे हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मालवणी इलाके के भारत माता स्कूल के पास एक चॉल में मंगलवार सुबह लगभग 9.25 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई थी। सूचना पर मुंबई फायर ब्रिगेड के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण फटने से आग लगी और 7 लोग इसकी चपेट में आए।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल, आगे कार्रवाई चल रही है।

वहीं, कोलकाता के नाजिराबाद में एक गोदाम में आग लगने की घटना में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कई अन्य अभी भी लापता हैं।

मंगलवार सुबह, पश्चिम बंगाल अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के महानिदेशक रणवीर कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया।

उन्होंने हालात का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत में रणवीर कुमार ने बताया कि कई नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। फायर क्लीयरेंस भी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम जरूरी प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे।

पुलिस के अनुसार, यह आग सोमवार सुबह करीब 3 बजे सूखे खाने के गोदाम में लगी थी। गोदाम में मुख्य रूप से सूखे और पैकेट वाले खाने के सामान व सॉफ्ट ड्रिंक्स की बोतलें रखी जाती थीं। अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग दो पड़ोसी गोदामों में भी फैल गई। लगभग सब कुछ नष्ट हो गया है।

चूंकि गोदाम एक संकरी गली में स्थित था, इसलिए अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि गोदाम में आग कैसे लगी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को शक है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें