मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

गांदरबल आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत, आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गांदरबल आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत, आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुए बड़े आंतकी हमले में एक डॉक्टर समेत सात मजदूरों की मौत हो गई है। हमले में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका स्कीम्स श्रीनगर और उप जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन दी रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है. जो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ही एक शाखा है।आतंकी हमले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि हमलावरों ने रविवार रात मजदूरों के एक कैंप पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस कैंप में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगनगीर में जेड-मोड़ सुरंग के निर्माण में लगी एक कंपनी के कामगार ठहरे थे। हमले को टारगेट किलिंग बताया जा रहा है।अधिकारियों ने बताया कि हमले में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डॉक्टर समेत पांच अन्य लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया। वहीं पांच घायलों को उप जिला अस्पताल और स्कीम्स श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर सुरक्षा बलों की टीम मौजूद है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मृतकों की पहचान गुरदासपुर पंजाब निवासी गुरुमीत सिंह, बडगाम निवासी डॉ शाहनवाज, अनिल कुमार शुक्ला, फहीम नजीर, शशि अबरोल, मोहम्मद हनीफ और कलीम के रूप में हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें