मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

वन्य प्राणी तेंदुए की खाल के साथ सात आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वन्य प्राणी तेंदुए की खाल के साथ सात आरोपित गिरफ्तार

काेंड़ागांव। जिले के वन परिक्षेत्र बड़ेडोंगर के उप परिक्षेत्र भण्डारवंडी अंतर्गत ग्राम बैलगांव के पास से वन विभाग की टीम ने आज शुक्रवार काे घेराबंदी कर वन्य प्राणी तेंदुए की खाल की तस्करी करते हुए 7 आरोपिताें को गिरफ्तार किया गया है। केशकाल वनमण्डलाधिकारी दिव्या गौतम के मार्गदर्शन में राज्यस्तरीय उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।केशकाल वनमण्डलाधिकारी दिव्या गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपिताें में संहगो नेताम (ग्राम बनचपई), शंकर नेताम (ग्राम बनचपई), जंगा कर्मा ( दंतेवाड़ा), प्रदीप कुमार वेकू (ग्राम बाधमूंडी पनेड़ा, बस्तर), बामन मण्डावी (ग्राम पोंदूम, दंतेवाड़ा), सोनू कोर्राम (ग्राम चौडंग, थाना बेनूर) और संतोष कुमार कवासी (ग्राम बाघमूंडीपनेडा, थाना गीदम) शामिल हैं। उन्हाेने बताया कि वन विभाग ने सभी आरोपिताें के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कुछ अन्य मुख्य आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें