मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

आश्वासन मिलने के बाद छठे दिन काम पर लौटे सफाईकर्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आश्वासन मिलने के बाद छठे दिन काम पर लौटे सफाईकर्मी

भागलपुर। विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर गए नगर परिषद सुल्तानगंज के सफाईकर्मियों ने छठे दिन गुरुवार को हड़ताल को खत्म कर काम पर वापस लौट‌ गए हैं। नगर उप-सभापति नीलम देवी के आश्वासन पर यह विरोध प्रदर्शन खत्म किया गया है।बीते 6 दिनों से लगातार दर्जनों सफाई कर्मी कंपनी के खिलाफ वेतन कटौती और वेतन टाइम पर नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान इलाके में कूड़े का अंबार लगा था। सफाई कर्मियों का मांग था कि एजेंसी के ठेकेदार के द्वारा वेतन में कटौती के साथ-साथ टाइम पर वेतन नहीं दिया जाता है। जिसको लेकर सफाई कर्मियों में नाराजगी थी। इसी को लेकर सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए थे और संबंधित कंपनी के अधिकारियों के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर रहे थे।सफाईकर्मियों ने आज सुल्तानगंज नगर परिषद के उपसभापति नीलम देवी से मुलाकात की। अपनी समस्या को उनके समक्ष रखा। समस्या सुनने के बाद उपसभापति ने कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार से फोन पर बातचीत किया और सफाई कर्मियों को काम पर रखने और टाइम पर वेतन देने की बात कही। मामले को लेकर उपसभापति नीलम देवी एवं नगर परिषद के प्रधान सहायक राजीव कुमार ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सफाई कर्मियों की मांगों को कार्यपालक पदाधिकारी को फोन कर रखा गया। उन्होंने मांग को जायज मानते हुए सेकेंड शिफ्ट में काम देने की बात की है। वहीं सफाई कर्मियों ने कहा कि हमारी मांग कार्यपालक पदाधिकारी मान गए हैं। इसलिए हम लोग काम पर लौट रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें