मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:38 · नई दिल्ली संस्करण

दो ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

भागलपुर। भागलपुर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक कचहरी चौक के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ दो ई-रिक्शा के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि एक ई-रिक्शा तिलकामांझी की तरफ से तेज गति में आ रहा था। कचहरी चौक के पास पहुंचते ही अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा सीधे सामने से आ रहे दूसरे ई-रिक्शा में जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ई-रिक्शा के सड़क पर ही पलट गए।

हादसा होते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों की तत्परता से ई-रिक्शा के नीचे दबे और घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें