मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में लाखों मूल्य का 61 किलो गांजा बरामद, ट्रक जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। पटना-रांची रोड एनएच-31 पर नवादा बाईपास में शनिवार को नगर थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया। झारखंड की ओर से नवादा आ रहे ट्रक को सद्भावना चौक के पास जब्त किया गया। गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई।सदर डीएसपी राजकिशोर सिंह ने शनिवार को नगर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि झारखंड से नवादा की ओर आ रहे ट्रक में गिट्टी और गांजा लदे होने की सूचना प्राप्त होते ही नगर थाना की टीम दलबल के साथ पहुंचकर ट्रक को जब्त किया। जांच के दौरान 61 किलो गांजा बरामद हुआ। ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।ट्रक के ड्राइवर के सीट के पीछे तहखाना बनाकर गांजा को छिपाकर रखा गया था। पॉलिथीन में टैप किया 61 पैकेट में 61 किलो गांजा बरामद हुआ। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।ट्रक ड्राइवर नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के संदोहरा गांव निवासी सुबोध पासवान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें