मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

हिप्र के अयोग्य करार दिए गए 6 विधायकों ने स्पीकर के फैसले के खिलाफ याचिका वापस ली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। हिमाचल प्रदेश विधानसभा से अयोग्य करार दिए गए

कांग्रेस के छह विधायकों ने स्पीकर के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका

सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली है। जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली

बेंच ने याचिका वापस लेने की अनुमति दी।

सुनवाई के

दौरान शुक्रवार को जब इन पूर्व कांग्रेसी विधायकों की ओर से वकील अभिनव

मुखर्जी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि ये पूर्व विधायक याचिका वापस लेना

चाहते हैं तो कोर्ट ने कहा कि हम समझते हैं कि याचिका चुनाव की वजह से वापस

ली जा रही है।

कांग्रेस के बागी सुधीर शर्मा, राजिंदर राणा, इंद्र

दत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट

में याचिका दायर की थी। याचिका में स्पीकर के फैसले को गलत ठहराते हुए

रद्द करने की मांग की थी।

उल्लेखनीय है कि अब ये छह याचिकाकर्ता

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान इन छह

विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। इसकी वजह से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार

अभिषेक मनु सिंघवी की हार हुई थी। बाद में विधानसभा स्पीकर ने इन विधायकों

को अयोग्य करार दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें