मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

जूनियर भारतीय महिला हॉकी के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की 6 खिलाड़ी लेंगी भाग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जूनियर भारतीय महिला हॉकी के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की 6 खिलाड़ी लेंगी भाग

रांची। साई सेंटर बेंगलुरु में तीन अप्रैल से 16 मई तक आयोजित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की 06 महिला हॉकी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है। इन खिलाड़ियों में नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर, निशा मिंज और संजना होरो शामिल हैं। वर्तमान समय में नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर और निशा मिंज झारखंड सरकार के खेल विभाग द्वारा संचालित एकलव्य हॉकी सेंटर, रांची की कैडेट हैं।

नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर और निशा मिंज सिमडेगा जिला की तथा बिनिमा धान खूंटी जिला की रहने वाली हैं। इन पांच खिलाड़ियों के अलावा झारखंड की एक और खिलाड़ी खूंटी जिला की संजना होरो को भी इस कैंप के लिए आमंत्रित किया गया है, जो वर्तमान समय में साई सेंटर, कोलकाता में प्रशिक्षण लेती हैं।

इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय कैंप में शामिल होने के लिए हॉकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आरके श्रीवास्तव ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को पत्राचार के माध्यम से सूचित किया है। चयनित खिलाड़ियों को दो अप्रैल को कैंप में उपस्थित होने की जानकारी दी है।

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के साथ-साथ खेल विभाग के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें