मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

फिलीपींस में 6.8 तीव्रता का भूकंप, लगे तेज झटके

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मनीला,। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में आज तड़के भूकंप के तेज

झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की गई।

फिलहाल सुनामी की किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। फिलीपींस की

भूकंप विज्ञान एजेंसी का कहना है कि भूकंप के कारण किसी के भी हताहत होने

की कोई जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि फिलीपींस में नियमित रूप से भूकंप

आते रहते हैं।

फिलीपींस के समाचार पत्र द मनीला टाइम्स की रिपोर्ट

के अनुसार भूकंप का केंद्र सुरीगाओ डेल सुर रहा। सुबह 6:22 बजे लिंगिग,

हिनाटुआन और सुरिगाओ डेल सूर के बिस्लीग शहर में तीव्र झटके महसूस किए गए।

इसके अलावा कैटेल, दावाओ ओरिएंटल के पास भी झटके महसूस किए गए मगर यहां

भूकंप की तीव्रता 5 रही।

द मनीला टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इसके

अलावा आज सारे देश में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

फिलीपीन वायुमंडलीय, भू-भौतिकी और खगोलीय सेवा प्रशासन ने दक्षिण-पश्चिम

मानसून सबसे ज्यादा पश्चिमी विसायस, मिंडानाओ और पलावन के क्षेत्रों को

प्रभावित करेगा।पश्चिमी विसायस, नीग्रोस द्वीप क्षेत्र, ज़ाम्बोआंगा

प्रायद्वीप और पलावन में गरज के साथ बरसात होगी। आसमान में बादल छाए रहने

की उम्मीद है। मनीला और देश के बाकी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए

रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें