मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

जकार्ता में एआईटीआईजीए की 5वीं संयुक्त समिति की हुई बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता (एआईटीआईजीए)

संयुक्त समिति की 5वीं बैठक 29 जुलाई से एक अगस्त, 2024 तक इंडोनेशिया के

जकार्ता में हुई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य विभाग के

अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल और मलेशिया के निवेश, व्यापार और उद्योग

मंत्रालय के उप महासचिव (व्यापार) मस्तूरा अहमद मुस्तफा ने की। इसमें सभी

दस आसियान देशों और भारत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

वाणिज्य एवं

उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि इंडोनेश्यिा के

जकार्ता में एआईटीआईजीए की 5वीं संयुक्त समिति की बैठक आयोजित की गई। यह

बैठक में आसियान और भारत के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील

का पत्थर साबित हुई, जिसमें आसियान-भारत व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाया

गया। इसकी समीक्षा से व्यापार वृद्धि के लिए नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की अगली बैठक 19-22 नवंबर 2024 को भारत में

होगी।

उल्‍लेखनीय है कि आसियान भारत के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापार

भागीदार बना हुआ है, जो भारत के वैश्विक व्यापार का लगभग 11 फीसदी है।

आसियान-भारत सेवा व्यापार समझौते पर सभी पक्षों ने 13 नवंबर, 2014 को

हस्ताक्षर किए थे। ये समझौता एक जुलाई 2015 को लागू हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें