मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

7 पारियों में 578 रन! भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ लाजवाब है गिल का प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
7 पारियों में 578 रन! भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ लाजवाब है गिल का प्रदर्शन

राजकोट। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली। यह भारतीय कप्तान का इस सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक रहा।

भारतीय सरजमीं पर गिल कीवी गेंदबाजों पर कहर बनकर बरपे हैं। गिल ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में 7 वनडे पारियां खेलीं, जिसमें 115.6 की औसत के साथ कुल 578 रन बनाए।

गिल ने इस दौरान 208 (149 गेंदें), 40* (53 गेंदें), 112 (78 गेंदें), 26 (31 गेंदें), 80* (66 गेंदें), 56 (71 गेंदें) और 56 (53 गेंदें) रन की पारियां खेली हैं।

इस मुकाबले में भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ उतरी है।

इनके अलावा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन और जेडन लेनोक्स के साथ मैदान पर उतरी है।

भारत ने वडोदरा में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया था।

उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने डेरिल मिशेल (84), हेनरी निकोलस (62) और डेवोन कॉनवे (56) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए थे।

इसके जवाब में भारत ने 49 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 91 गेंदों में 93 रन की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 56 और श्रेयस अय्यर ने 49 रन टीम के खाते में जोड़े।

टीम इंडिया फिलहाल तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में मेजबान टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें