मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने 559 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस ने 559 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

कटिहार। बिहार में कटिहार जिला के प्राणपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक बलोरो पिकअप और दो मोटरसाइकिल के साथ 559.200 लीटर विदेशी शराब, एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और 7 मोबाइल बरामद किए हैं। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार तस्करों के नाम टनटन कुमार सिंह उर्फ राम सिंह, अभिजीत कुमार और राहुल कुमार साव हैं। ये सभी कटिहार जिले के निवासी हैं।

प्राणपुर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक बलोरो पिकअप बंगाल से प्राणपुर थाना क्षेत्र की ओर शराब की बड़ी खेप लेकर आ रही है। इसके बाद पुलिस ने बेलगाच्छी एनएच-31 के पास वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान एक बलोरो पिकअप और दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच व्यक्ति आए। पुलिस ने जब उनकी जांच की तो पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।

इस मामले में प्राणपुर थाना में कांड संख्या 198/25 दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने एक बलोरो पिकअप, दो मोटरसाइकिल, 559.200 लीटर विदेशी शराब, एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और 7 मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार तस्करों में टनटन कुमार सिंह उर्फ राम सिंह (29 वर्ष) पिता विरेन्द्र सिंह ग्राम उदामारेखा, थाना मुफ्फलिस जिला कटिहार, अभिजीत कुमार (30 वर्ष) पिता प्रमोद कुमार यादव ग्राम मिर्जापुर, थाना मनिहारी जिला कटिहार और राहुल कुमार साव (30 वर्ष) पिता विरेन्द्र साव ग्राम महेशपुर थाना मनिहारी जिला कटिहार शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें