मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

अज्ञात जानवर के हमले से 55 भेड़ों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अज्ञात जानवर के हमले से 55 भेड़ों की मौत

झुंझुनू। झुंझुनू जिले के पिलानी ब्लॉक के डुलानिया गांव में शुक्रवार रात एक अज्ञात जानवर ने हमला कर 55 भेड़ों को मार डाला। लीखवा रोड पर बाड़े में बंद भेड़ों के झुंड पर हुए इस हमले से पशुपालक सतपाल को 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पशुपालक सतपाल के अनुसार उनके बाड़े में कुल 60 भेड़ें थीं। यह घटना देर रात करीब दो बजे लीखवा रोड स्थित खालवाली जोहड़ी के पास बने बाड़े में हुई।सतपाल बीती रात एक विवाह समारोह में गए हुए थे। भेड़ों के बाड़े के पास रहने वाले पड़ोसी ने भेड़ों के चिल्लाने की आवाज सुनी और तुरंत सतपाल को मोबाइल पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पशुपालक के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने बाड़े में 60 में से 55 भेड़ों को मृत पाया। अज्ञात जानवर के इस हमले से सतपाल को 5 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला किस जानवर ने किया है।घटना की जानकारी मिलने पर सुबह ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए। उन्होंने तुरंत पिलानी पुलिस, वन विभाग और पटवारी को सूचित किया। इसके बाद पुलिस और सहायक वनपाल कमलेश ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृत भेड़ों का पंचनामा करने, हमलावर जानवर की पहचान करने और पशुपालक को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें