मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

52 किलोमीटर लंबा बक्सर - कोइलवर तटबंध का निर्माण तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
52 किलोमीटर लंबा बक्सर - कोइलवर तटबंध का निर्माण तेज

बक्सर। गंगा नदी की बाढ़ से हर वर्ष प्रभावित होने वाले दियारा क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में 181.26 करोड़ रुपये की लागत से 51.72 किलोमीटर लंबे कोइलवर तटबंध का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य बाढ़ से स्थायी सुरक्षा प्रदान करना और तटवर्ती इलाकों में आवागमन को सुगम बनाना है। पिछले साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान यह सौगात मिला था। अब यहां निर्माण कार्य शुरू हो गया है।कोइलवर तटबंध के निर्माण से दियारा क्षेत्र के कई गांवों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जो हर साल बाढ़ के दौरान संपर्क से कट जाते थे। तटबंध बनने से न केवल किसानों की फसलें सुरक्षित रहेंगी, बल्कि ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंचने में भी सुविधा होगी। स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता कन्हैया लाल सिंह ने बताया कि तटबंध क्षेत्र में निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। विभाग की ओर से गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि परियोजना को तय अवधि में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि तटबंध के पूरा होने के बाद बाढ़ के खतरे में काफी हद तक कमी आएगी।प्रशासन का मानना है कि यह तटबंध दियारा क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा और वर्षों से चली आ रही बाढ़ की समस्या से लोगों को स्थायी राहत मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें