मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

50वें अलाउद्दीन खां समारोह को वैश्विक स्तर पर आयोजित करेगा विभागः संस्कृति मंत्री लोधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मैहर वाद्यवृंद से हुई 49वें उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह की शुरुआत

सतना। मां शारदा की नगरी मैहर में प्रति वर्ष होने वाले ख्याति

लब्ध बाबा उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह की शुरुआत गुरुवार देर शाम बाबा

द्वारा बनाए गए वाद्ययंत्र नल तरंग के वाद्यवृंद वादन से हुई। समारोह का

शुभारंभ पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बाबा

उस्ताद अलाउद्दीन खां और उनके सुपुत्र अकबर अली खां के चित्र के समक्ष दीप

प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन

पटेल, सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर रानी बाटड,

पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, संतोष सोनी, कमलेश सुहाने, रमेश पाण्डेय, बम

बम महाराज भी उपस्थित थे।

मैहर में तीन दिवसीय 49वें

उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह के शुभारंभ अवसर पर राज्यमंत्री धर्मेन्द्र

लोधी ने कहा कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले 50वें उस्ताद अलाउद्दीन खां

समारोह को संस्कृति विभाग अर्द्ध शताब्दी के समारोह को वैश्विक रूप में

आयोजित करेगा। जिसकी गूंज संगीत जगत में विश्वव्यापी होगी।

उन्होंने

कहा कि हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत में मैहर के बाबा अलाउद्दीन खां

20वीं शदी के ऐसे कला साधक थे, जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई

ऊचांइयां प्रदान की। उन्होंने जो संगीत का मार्ग तैयार किया उस पर चलकर

शिष्यों ने नई ऊंचाइयों को छूआ। यह हमारे मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि मां

शारदा की छत्र छाया में बाबा अलाउद्दीन खां ने मैहर को साधना स्थली बनाया।

उन्होंने

कहा कि बाबा अलाउद्दीन खां वास्तव में संगीतकार और सुर साधक के साथ

विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने भारतीय परंपरा के सार तत्व

गुरू-शिष्य परंपरा को सिद्धता से निभाया। जिसके फलस्वरूप हमें भारत रत्न

पण्डित रविशंकर, पद्म विभूषण उस्ताद अली अकबर खां, हरिप्रकाश चौरसिया,

पन्नालाल घोष और बीजी जोग जैसे महान संगीतज्ञ मिले। संस्कृति मंत्री लोधी

ने कहा कि मैहर में मां शारदा लोक का निर्माण और स्थानीय जनों की मांग पर

संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रयास किये जाएंगे।

कार्यक्रम को सांसद गणेश सिंह और विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने भी संबोधित

किया। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने मदीना भवन जाकर बाबा उस्ताद अलाउद्दीन

खां के मकबरे पर चादर पोषी की रस्म अदाकर श्रंद्धाजलि अर्पित की। तीन

दिवसीय उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह की शुरूआत मैहर वाद्य वृन्द के वादन से

हुआ। इसके उपरांत मुंबई की सोनिया परचुरे एवं साथी कलाकारों द्वारा कथक

नृत्य, इंदौर के गौतम काले द्वारा गायन, गाजियाबाद के अजय पी. झा द्वारा

मोहन वीणा, गिरीडीह के केड़िया बंधु द्वारा सितार-सरोद की जुगलबंदी की

प्रस्तुतियां दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें