मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

ग्वालियरः दो वाहनों से 4780 किलो मावा जब्त, नमूने लेकर जाँच के लिए भेजे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ग्वालियर । जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश

लगाने के उद्देश्य से विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत खाद्य

सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बुधवार को छापामार कार्रवाई कर दो वाहनों से

लगभग 4780 किलोग्राम मावा जब्त किया है। जब्त मावा की कीमत लगभग 11 लाख 90

हजार रुपये आंकी गई है।

खाद्य सुरक्षा एवं

औषधि प्रशासन के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को हनुमान

चौराहा लश्कर क्षेत्र में जाँच के दौरान मावा ले जा रहे दो वाहन पकड़े गए।

एक वाहन में 29 डलियों और दूसरे वाहन में 90 डलियों में ले जाया जा रहा

मावा जब्त किया। दोनों गाड़ियों से जब्त की गईं कुल 119 डलियों से लिए गए

नमूने जाँच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी

गोविन्द नारायण सरगैया व सतीश कुमार शर्मा ने यह मावा पकड़ा था। उन्होंने

बताया कि भिण्ड जिले के ग्राम से लाया गया यह मावा मोर बाजार के जरिए भोपाल

भेजा जा रहा था।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने

खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को और तेज करने के

निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों के

नमूने लगातार लिए जाएँ। साथ ही खाद्य प्रयोगशाला में जिन फर्मों के नमूने

अमानक पाए जाएँ उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें