मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी पुलिस के विशेष अभियान में 46 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मोतिहारी पुलिस के विशेष अभियान में 46 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

-दो देशी कट्टा,02जिंदा कारतूस,09 मोबाइल व 02 मोटरसाइकिल जब्त

मोतिहारी,22 मार्च।जिला पुलिस द्धारा चलाये गये विशेष अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्र से 46 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किये गये।

जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में दहेज हत्या के कांड में 02, एस.सी.एस.टी.कांड में 03,हत्या के प्रयास में 04, आर्म्स एक्ट में 03, महिला प्रताड़ना कांड में 01, शामिल थे।बताया गया कि इस दौरान कुल 08 वारंट का निष्पादन किया गया है।ऑपरेशन प्रहार के तहत वज्र टीम ने शीर्ष अपराध में शामिल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान 02 देशी कट्टा,02 जिंदा कारतूस,09 मोबाईल एवं 02 मोटरसाइकिल की बरामद किये गये है।उक्त कारवाई जिले हरसिद्धि,मधुबन कल्याणपुर,मुफसिल,मलाही व मेहसी थाना क्षेत्र में की गई है। साथ ही मोतिहारी पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं निवारण के लिए चलाये गये वाहन जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से दण्डस्वरूप 18,500 की राशि की वसूली की गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें