मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में 42 अपराधी गिरफ्तार, 3 लाख 88 हजार रुपये बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नवादा में 42 अपराधी गिरफ्तार, 3 लाख 88 हजार रुपये बरामद

नवादा।नवादा के एसपी अभिनव धीमन ने गुरुवार को बताया कि विशेष अभियान चला कर बुधधार की रात पुलिस ने 42 लोगों को गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब रात में पुलिस सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. नवादा के एसपी अभिनव धीमान के आदेश पर अचानक सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस उतरी और जांच शुरू कर दी ।इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 42 लोग पकड़े जो लूट, चोरी, अपहरण और अन्य मामलों में फरार चल रहे थे.वाहन चेकिंग के दौरान तीन लाख 88 हजार रुपये का फाइन भी काटा गया. अचानक बड़ी संख्या में सड़क पर इस तरह पुलिस को देख स्थानीय लोग भी सकते में आ गए.नवादा एसपी अभिनव धीमान की ओर से यह जानकारी दी गई कि रात 10 बजे पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया. जांच के क्रम में फरार चल रहे 42 आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है. उधर एक साथ 42 लोगों की गिरफ्तारी के बाद जिले में हड़कंप मच गया है.नवादा के ट्रैफिक प्रभारी जय नंदन कुमार ने कहा कि अधिकारियों के आदेश पर विशेष जांच की गई है. कोई शराब आदि और कोई गैर कानूनी चीज इधर-उधर ना ले जाए, इन सबको देखते हुए चेकिंग की गई है. बड़ी गाड़ियों की जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर चालान भी काटा गया है.बता दें कि जिले के सबसे बड़े चौक प्रजातंत्र चौक, सद्भावना चौक, वारिसलीगंज मोड़ आदि जगहों को चिह्नित कर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी. शहर में अपराध पर कैसे कंट्रोल किया जाए इसको लेकर वरीय पदाधिकारी लगे हुए हैं. छोटी-मोटी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें