मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 40 छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 40 छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक

पूर्वी चंपारण। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह 7 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमे भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होगे।इसके साथ ही बिहार के राज्यपाल समेत कई गणमान्य उपस्थित होगे।समारोह के दौरान सभी संकायो के 40 मेघावी छात्रो के बीच कुलाधिपति स्वर्ण पदक, विशेष स्वर्ण पदक, और कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष यह पदक अंजलि सिंह, सुनिधि सिंह, और स्वेता कुमारी को प्रदान किए जाएंगे। ये तीनों छात्रायें पुस्तकालय विज्ञान विभाग से है।संगणक विज्ञान, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. आर.के. चौधरी ने बताया कि यह पुरस्कार छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक हैं।यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। जबकि महर्षि कणाद विशेष स्वर्ण पदक दिग्विजय पॉल, भौतिकी विभाग,महर्षि सुश्रुत स्वर्ण पदक राहुल राजेश गुप्ता जीवन विज्ञान संकाय,आर्यभट्ट स्वर्ण पदक अंजलि सिंह, संगणक विज्ञान, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संकाय,महर्षि वाल्मीकि स्वर्ण पदक हेमंत बर्मन मानविकी और भाषा संकाय सम्राट अशोक स्वर्ण पदक हिमांशु रंजन और शालिनी साक्षी, सामाजिक विज्ञान संकाय महर्षि कात्यायन स्वर्ण पदक आजाद आलम, शिक्षा संकाय,आचार्य कौटिल्य स्वर्ण पदक: नवीन कुमार मंडल और मानवी भार्गव, वाणिज्य और प्रबंधन विज्ञान संकाय,आर्यभट्ट स्वर्ण पदक सुनिधि संगणक विज्ञान, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संकाय,प्रोफेसर जनार्दन प्रसाद पदक सुभलक्ष्मी दास, अर्थशास्त्र विभाग को प्रदान किये जायेगे।इसके साथ ही 26 कुलपति स्वर्ण पदक विभिन्न विभागों के टॉपर्स को दिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें