मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

एक एकड़ में लगी 40 करोड़ के अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट, नक्सलियों ने की थी खेती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एक एकड़ में लगी 40 करोड़ के अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट, नक्सलियों ने की थी खेती

नवादा।नवादा जिले के रजौली क्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत के पेल्मो जंगल में गुरुवार को बड़े पैमाने पर हो रहे अफीम की खेती को रजौली पुलिस और वन विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया है, जिसकी कीमत 40 करोड़ बताई जा रही है।सूचना मिली कि नक्सलियाें ने हथियार खरीदने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की थी ।संयुक्त कार्रवाई कर लगभग एक एकड़ में लहलहाते अफीम की फसल को विनष्ट किया गया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घने जंगल और दुर्गम रास्तों को पार करते हुए अफीम फसल को नष्ट के लिए टीम ने यह सफलता पाया है।जंगल में बरसाती नालों के पास एवं छोटी पहाड़ी की घाटियों के बीच छुपी हुई । जमीन पर लगी अफीम की फसल लगभग तैयार हालत में थी,जिसे नष्ट किया गया है।छापेमारी करने के दौरान में एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।क्या कहते हैं,एसपीनवादा एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सवैयाटाड़ पंचायत के पेल्मों के जंगल में लगे एक एकड़ में लगी अफीम को फसल को नष्ट किया गया है।छापेमारी करने के क्रम में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।जिससे पूछताछ की जा रही है।अफीम की फसल तैयार करने वालों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें