मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

धंधेबाज के घर से 40 बोतल विदेशी शराब बरामद,शराब धंधेबाज गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। नवादा जिले के रजौली थाने के सिरोडावर पंचायत के भौर गांव में बुधवार को एसआई गौतम कुमार ने एक शराब धंधेबाज के घर से कुल 40 बोतल विदेशी शराब बरामद किया।वहीं शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पवन कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र को शराब मुक्त बनाने को लेकर पुलिस बलों के सहयोग से लगातार छापेमारी की जा रही है।भौर गांव में विदेशी शराब के भंडारण एवं बिक्री को लेकर गुप्त सूचना मिली।मिले सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर थाना में पदस्थापित एसआई गौतम कुमार को पुलिस बलों के साथ भेजा गया।

छापेमारी के दौरान भौर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह के पुत्र रितिक कुमार के घर से कुल 40 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।जब्त शराब में 750 एमएल के 6 पीस स्टर्लिंग रिजर्व व्हिस्की,6 पीस इम्पेरियल ब्लू,5 पीस रॉयल स्टेज एवं 375 एमएल के 23 पीस रॉयल स्टेज है।

मौके से शराब धंधेबाज रितिक कुमार को भी पुलिस बलों के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज एवं जब्त शराब को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।बल स्वास्थ्य जांचोपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें