मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

सिक्किम में भूस्खलन के कारण 4 लोगों की मौत, 3 अब भी लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिक्किम में भूस्खलन के कारण 4 लोगों की मौत, 3 अब भी लापता

गंगटोक। सिक्किम में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड होने से 4 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग अभी लापता बताए गए हैं। फिलहाल, लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। भारी बारिश के बीच प्रशासन ने जोखिम वाले क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।

जानकारी सामने आई है कि पश्चिम सिक्किम के यांगथांग विधानसभा क्षेत्र के अपर रिमबी में गुरुवार देर रात यह घटना हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस, स्थानीय लोगों और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने मिलकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

इसी बीच, पुलिस ने उफनती हुम नदी पर पेड़ों के तनों से एक अस्थायी पुल बनाकर दो घायल महिलाओं को बचाया। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

गेयजिंग के पुलिस अधीक्षक त्सेरिंग शेरपा ने बताया कि भूस्खलन में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान भीम प्रसाद लिंबू (53 वर्षीय), उनकी बहन अनिता लिंबू (46 वर्षीय), उनके दामाद बिमल राय (50 वर्षीय) और सात वर्षीय पोती अंजल राय के रूप में हुई है।

यांगथांग के स्थानीय विधायक और श्रम मंत्री भीम हांग लिंबू रात करीब 2 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों का नेतृत्व किया। उन्होंने भारी बारिश और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण आई चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि समन्वित प्रयासों से पीड़ितों को निकालना संभव हुआ।

इससे पहले, सोमवार आधी रात को सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में भूस्खलन हुआ था, जिसमें थांगशिंग गांव के 45 वर्षीय बिष्णु की मौत हो गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें