मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

मनरेगा श्रमिकों की बकाया है चार करोड़ मजदूरी, धीमी हुई निर्माणाधीन कार्यों की गति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मनरेगा श्रमिकों की बकाया है चार करोड़ मजदूरी, धीमी हुई निर्माणाधीन कार्यों की गति

कानपुर । मनरेगा श्रमिकों की लगभग चार करोड़ रुपये मजदूरी का भुगतान

अब तक नहीं हो पाया है। जबकि सरकार ने सृजित किए गए 14 लाख मानव दिवस की

मजदूरी 28 करोड़ का भुगतान कर दिया है। शेष बची हुई मजदूरी का भुगतान न

होने की वजह से जनपद में चल रहे कार्यों की गति धीमी पड़ चुकी है। इस वर्ष

कानपुर में श्रमिकों को काम कम मिलेगा। इससे उन्हें मजदूरी भी कम मिलेगी।

उपायुक्त

मनरेगा सुधा शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष सरकार ने मानव दिवस के लक्ष्य

बीते वर्ष की अपेक्षा कटौती की है। हालांकि सरकार ने मनरेगा के मजदूरी में

बढ़ोतरी की है।

उन्होंने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में जनपद में

12.70 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य था। हालांकि बाद में सरकार ने

इसे बढ़ाते हुए 13.59 लाख कर दिया। जबकि लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 14 लाख

से अधिक मानव दिवस सृजित किए गए।

सरकार ने इस वर्ष के लक्ष्य में

कटौती की है। हालांकि अधिकारियों को ऐसा विश्वास है कि इसे सरकार बढ़ा भी

सकती है। मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान न हो पाने की वजह से चल रहे

निर्माण कार्यों की गति धीमी हो चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें