मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

सुगौली में कंटेनर पर लदी 4200 लीटर विदेशी शराब बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुगौली में कंटेनर पर लदी 4200 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए बेतिया-मोतिहारी मुख्य पथ पर छगरहां गांव के समीप एक छह चक्का कंटेनर (रजिस्ट्रेशन संख्या–UP 93CT8416) से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब इम्पीरियल ब्लू और मैकडॉवेल ब्रांड की कुल 478 कार्टन में रखे थे,जो 4200 सौ लीटर बताई गई है। बरामद शराब की खेप को पंजाब के भटिंडा से बिहार के वैशाली जिला के हाजीपुर ले जाया जा रहा था।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है,जिनकी पहचान नवीन जाट (उम्र – 25 वर्ष), पिता–अनुज सिंह, निवासी मेंटलपुर मेहम जिला रोहतक (हरियाणा) एवं सुमित (उम्र–26 वर्ष),जिला भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह सामने आया है,कि शराब की यह खेप एक बड़े संगठित गिरोह द्वारा मंगायी गई थी।सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद बाहरी राज्यों से शराब की तस्करी लगातार एक चुनौती बनी हुई है। पुलिस लगातार सतर्क है और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें