मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में दोपहर एक बजे तक 34.44 प्रतिशत मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार में पांच सीटों दरभंगा, बेगूसराय, समस्तीपुर, उजियारपुर और मुंगेर में मतदान चल रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से दाेपहर एक बजे तक कुल 34.44 प्रतिशत मतदान हुआ। मुंगेर में दोपहर एक बजे तक 35.09 प्रतिशत, बेगूसराय में 33.02 प्रतिशत, दरभंगा में 33.13 प्रतिशत, उजियारपुर में 34.90 प्रतिशत और समस्तीपुर में 36.28 प्रतिशत मत पड़े।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार में कुल 95,83,662 मतदाता हैं। मतदान के लिए 9447 बूथ बनाये गये है। पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह है। मौसम ने भी मतदाताओं का खूब साथ दिया है।

चौथे चरण में कुल 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। इनमें चार महिलाएं और 51 पुरुष शामिल हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक ललित यादव, शांभवी चौधरी, सनी हजारी, पूर्व मंत्री तथा विधायक आलोक मेहता शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें