मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

प्लास्टिक फ्री डे के अवसर पर आईएमए सहित कई संस्थाओं ने निकाली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्णिया,। प्लास्टिक फ्री डे 3 जुलाई को पूरे दुनिया में मनाई

जाती है। इस खास दिवस पर पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग नहीं

करने को लेकर लोग एक दूसरे को जागरुक करते हैं। इसी खास दिवस पर पूर्णिया

में कई संस्थाओं ने मिलकर 2 किलोमीटर की पैदल जागरूकता यात्रा की। यह पैदल

जागरूकता यात्रा पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित जेएमसीएच कैंपस से निकालकर

रेणु उद्यान, पंचमुखी मंदिर, फोर्ड कंपनी ,आस्था मंदिर ,टैक्सी स्टैंड होते

हुए आर एनसाव चौक पर पहुंची ।

इस जागरूकता यात्रा के दौरान लोगों

को लगातार संदेश दिया जा रहा था कि हम प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें सभी के

हाथों में तख्तियां थी। समाज के प्रबुद्ध लोग इस इस जागरूकता यात्रा में

शामिल हुए। लोग लाउडस्पीकर पर प्लास्टिक से होने वाले नुकसान बीमारी

स्वास्थ्य पर असर पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभाव की लगातार जानकारी दे रहे

थे। इस खास मौके पर रोटरी क्लब तथा अन्य कई डॉक्टर एवं संस्थाओं द्वारा

प्लास्टिक रहित जुट और सूती कपड़े के झोले लोगों को बांटे गए।

कार्यक्रम

में आईएमए, भाषा,यूथ हॉस्टल का आम्रपाली ग्रुप,वीरांगना ग्रुप, ग्रीन

पूर्णिया,प्रेस क्लब पूर्णिया, श्री राम सेवा संघ,साइकिलिंग एसोसिएशन

,चैंबर ऑफ कॉमर्स, लायंस क्लब,रोटरी क्लब,विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति

दुर्गा वाहिनी सहित कई अन्य संस्थाओं के अधिकारी तथा सदस्य शामिल हुए। इस

खास मौके पर डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता ने भी शामिल होकर अपना संदेश लोगों

को दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें