मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में 30 लाख अतिरिक्त सीटें उपलब्ध कराई जा रही हैं : रेल मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि होली के इस त्योहार के सीजन में रेल यात्रियों के लिए ट्रेनों में लगभग 30 लाख अतिरिक्त सीटें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

रेल मंत्री ने एक बयान में कहा कि अतिरिक्त सीटें उपलब्ध कराने के लिए 571 होली ट्रेनों सहित 1098 अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था की गई है। 24x7 इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

इस वर्ष होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा जबकि पिछले वर्ष यह त्योहार 8 मार्च को मनाया गया था। होली के दौरान भारी भीड़ होने की उम्मीद है और आमतौर पर जनता की आवाजाही होली से 4 दिन पहले शुरू होती है जो होली के 4-5 दिन बाद तक चलती है। भारतीय रेलवे हर साल अपेक्षित भीड़ को कम करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली विशेष ट्रेनों की योजना बना रहा है।

पिछले वर्ष के दौरान 321 सेवाओं की तुलना में इस वर्ष होली त्योहार के दौरान 571 होली विशेष सेवाओं की योजना बनाई व चलाई जा रही है। यह 78 प्रतिशत की वृद्धि है। होली की व्यस्त अवधि के दौरान पिछले वर्ष के दौरान 720 विशेष ट्रेनों की तुलना में इस वर्ष 1098 विशेष ट्रेनें (टीओडी- ट्रेन ऑन डिमांड) पहले से ही चल रही हैं। यह 52 प्रतिशत की वृद्धि है।

मंत्रालय ने कहा कि होली की भीड़ को कम करने के लिए लगभग 30 लाख यात्रियों की अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध कराई गई है। इस त्योहारी सीजन में यात्रा करने वाले यात्रियों या अंतिम समय की भीड़ को पूरा करने के लिए मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, दिल्ली, पटना आदि जैसे प्रमुख शहरों से अतिरिक्त 11 अनारक्षित रेक की योजना बनाई जा रही है।

रेल मंत्रालय के अनुसार उक्त व्यवस्थाओं के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली और मध्य प्रदेश आदि में भीड़ को कम करने के लिए प्रतिदिन औसतन 1400 नियमित ट्रेनें चलाई जा रही हैं। शीर्ष स्तर पर चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है और भीड़ प्रबंधन के लिए सुरक्षा की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें