मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

वृंदावन चंवर में एक साथ तीन महिलाओं का शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वृंदावन चंवर में एक साथ तीन महिलाओं का शव बरामद

पूर्वी चंपारण।जिले के चकिया अनुमंडल क्षेत्र के वृंदावन स्थित एक चंवर में शनिवार को एक साथ तीन महिलाओं का शव पानी में उपलाते हुए बरामद हुए हैं। तीनों शव सड़े-गले अवस्था में हैं,जिससे उसकी पहचान करने में काफी मुश्किल हो रही है।ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि इन शवों को कहीं दफनाया गया था, जो अब पानी में उपलाकर बाहर आ गए हैं। इस घटना की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला हुआ है।तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस की एक टीम तो पहुंची,लेकिन चकिया और कल्याणपुर थाना की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, जिसके कारण शवों को पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका। इस सीमा विवाद में दोनों थाना की पुलिस देर तक उलझी रही।जिस कारण तीनो शव अभी भी पानी से निकाला नही जा सका है।इस वाकया को लेकर चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है और इस मामले की जांच कल्याणपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।शवों को निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा और जल्दी ही मामले का खुलासा भी कर लिया जाएगा।हालांकि घटना बेहद रहस्यमयी और भयावह प्रतीत होती है।शवों की स्थिति को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये किसी समय मिट्टी में दफनाए गए थे, जो अब पानी में उपलाने के बाद बाहर आ गए हैं। पुलिस शवो की स्थिति का विश्लेषण कर मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें