मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में ट्रेन पर पथराव करने के आरोप में 3 किन्नर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में ट्रेन पर पथराव करने के आरोप में 3 किन्नर गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश से गुजरने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस पर पथराव करने के आरोप में तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के सामान्य कोच में बीते दिनों कुछ किन्नरों द्वारा यात्रियों से जबरन पैसे मांगने एवं अशांति फैलाने के साथ-साथ गाड़ी पर पथराव करने की घटना घटित हुई।

रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी ने संयुक्त रूप से इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन किन्नरों, रिसिका, सिम्मी एवं गोल्डी, निवासी गली नं. 2, फूटा मकबरा, भोपाल, को गिरफ्तार किया। इन तीनों किन्नरों के खिलाफ निशातपुरा में धारा 153, 145, और 137 रेल अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। इन तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से तीनों को 18 नवंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने का आदेश दिया गया है।

तीनों किन्नरों को केंद्रीय कारागार भोपाल भेजा गया है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन या स्टेशन परिसर में किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन 182 पर दें।

दरअसल, ट्रेनों में किन्नर द्वारा यात्रियों से जबरन वसूली की घटनाएं सामने आती रही हैं। कम ही यात्री इनका विरोध करते हैं, जबकि बहुसंख्यक इनके दबाव में आकर पैसे दे देते हैं। जो यात्री गाड़ियां छोटे रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं, वहां किन्नर सहित अन्य उत्पाती लोग यात्रियों को परेशान करते हैं। यात्रियों से भीख मांगने और किन्नर बनकर अपराधी भी यात्री गाड़ियों में प्रवेश कर जाते हैं। इसके चलते वारदातों में भी इजाफा होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें