मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

अनूपपुर: चोरी का 3 टन कोयला जब्त, वाहन चालक गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनूपपुर: चोरी का 3 टन कोयला जब्त, वाहन चालक गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की भालूमाड़ा पुलिस ने सोमवार-मंगलवार रात तीन टन चोरी का कोयला जब्त किया है। इस दौरान एक मालवाहक वाहन को भी पकड़ा गया। पुलिस ने उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 49 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।थाना प्रभारी विपुल शुक्ला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मालवाहक वाहन में चोरी का कोयला लोड कर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पयारी नंबर 02 में ठाकुर बाबा के पास नाकाबंदी की। जांच के दौरान पिकअप क्रमांक सीजी 10 बीके 0962 में अवैध कोयला पाया गया। जिसका वजन तीन टन है। अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चालक 42वर्षीय संतोष कुमार चौधरी निवासी मुंडा, थाना जैतहरी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कोयला बिक्री के 49 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि यह राशि जब्त करने से पहले बेचे गए कोयले की है।पुलिस ने जब्त वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया है। आरोपी संतोष कुमार चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।ज्ञात हो कि तीन दिन पहले 27 मार्च को भी भालूमाड़ा पुलिस ने एक ऑटो से सात क्विंटल चोरी का कोयला जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। यह कोयला आसपास के गांवों से गुजरने वाली मालगाड़ियों से चुराया जाता है। फिर ईंट भट्ठों या होटल संचालकों को बेच दिया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें