मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

सिवनीः जिला जेल सिवनी से फरार तीन कैदी परिजनों की मदद से लौटे, मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिवनीः जिला जेल सिवनी से फरार तीन कैदी परिजनों की मदद से लौटे, मामला दर्ज

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के ग्राम नगझर स्थित जिला जेल सिवनी से गंभीर अपराध (बलात्कार प्रकरण) में न्यायिक हिरासत में बंद तीन कैदी बुधवार दोपहर सुरक्षा घेरा तोड़कर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी शाम के समय उस वक्त सामने आई जब कैदियों को नियमित रूप से लॉकअप में बंद किया जा रहा था और तीन कैदियों की अनुपस्थिति पाई गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन ने तत्काल डूंडा सिवनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और फरार कैदियों की तलाश शुरू की गई।इसी दौरान सूत्रों से जानकारी मिली कि जेल प्रशासन ने फरार आरोपितों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें समझाइश दी। बताया जाता है कि प्रशासन की अपील पर परिजनों ने स्वयं कैदियों को खोजकर जिला जेल में प्रस्तुत किया। इसके बाद तीनों कैदियों को पुनः जेल में दाखिल कर लिया गया।डूंडा सिवनी थाना प्रभारी चैनसिंह उइके ने गुरुवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि फरार कैदी विजय लांजेवार और अंकित श्रीवास (दोनों निवासी पीपरडाही) तथा विशाल पिता बम्हानंद (निवासी गोदिया) के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर पुनः जिला जेल सिवनी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जेल सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें