मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब में बाढ़ के कारण 3 लोगों की मौत, अब तक 8 हजार लोगों को बचाया गया : स्पेशल डीजीपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ के कारण हालात बद से बदतर हैं। पंजाब के स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला ने बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। अभी तक 3 लोगों की मौत की जानकारी है, जबकि 8 हजार से अधिक लोगों को बचाया गया है।

स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि पूरे प्रदेश में अभी सिर्फ पठानकोट में 3 मौत के मामले सामने आए हैं। 8 हजार लोगों को निकाला गया है, जबकि फंसे हुए लोगों तक खाना और दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण रावी, ब्यास, सतलुज और जम्मू-कश्मीर से निकलने वाले उज दरिया का पानी पंजाब के हिस्सों में पहुंचा है। इसके कारण पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन और होशयारपुर जैसे जिलों में बाढ़ का काफी असर है।

अर्पित शुक्ला ने बताया कि पंजाब पुलिस स्थानीय प्रशासन के अलावा सेना और एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों के साथ मिलकर काम कर रही है। रेस्क्यू टीमों की कोशिश है कि बाढ़ में फंसे लोगों को रिलीफ कैंप में लाया जाए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और 112 पुलिस टीम के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि बाढ़ के दौरान एयर रेस्क्यू भी जारी है। नाव के अलावा गुरुवार को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों को बाढ़ से बाहर निकाला गया। पंजाब सरकार की तरफ से हेलीकॉप्टर दिया गया है।

स्पेशल डीजीपी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की रोजाना बीएसएफ, आर्मी और एनडीआरएफ के साथ मीटिंग हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से आ रहे अपडेट को देखते हुए लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें