मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में मारे गए तीन नक्सलियों में आईईडी विस्फाेट का विशेषज्ञ महेश कोरसा भी, सभी की हुई पहचान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे। आज शुक्रवार को पुलिस ने उनकी पहचान की जानकारी दी है। इन नक्सलियों की शिनाख्त पीपीसीएम प्लाटून नंबर 30 के डिप्टी कमांडर महेश काेरसा, मांडवी नवीन उर्फ कोसा एसीएम पश्चिम बस्तर, अलवम भीमा एसीएम जोनागुडा के रूप में हुई है। बताया गया कि इन तीनों पर कुल 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से दो बीजीएल लांचर, एक 12 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद की गई है।पुपुलिस के अनुसार पालीगुड़ा-गुंडराजगुडेम मुठभेड़ में मारे गये तीन नक्सलियाें में से महेश काेरसा दक्षिण बस्तर डिवीजन एवं पीएलजीए बटालियन नम्बर एक का आईईडी विस्फाेट का विशेषज्ञ था। हार्डकोर नक्सली महेश वर्ष 2023 में बेदरे और वर्ष 2024 में जगरगुण्ड़ा क्षेत्र में हुई घटनाओं का भी मास्टर माइंड रहा जो जिले की कई महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल रहा जाे इस प्रकार से हैं-17 दिसंबर 2023 में जगरगुण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत कैम्प बेदरे के नजदीक सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी की हत्या की घटना। 23 जून 2024 को थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत सिलगेर-टेकलगुड़ेम के मध्य तिमापुरम के पास सीआरपीएफ के ट्रक वाहन को आईईडी ब्लास्ट 02 सीआपीएफ के जवान की मृत्यु। 03 नवंबर 2024 को जगरगुण्डा के साप्तहिक बाजार में 2 पुलिसकर्मी पर जान लेवा हमला कर हथियार लूटने की घटना। 28 दिसंबर 2024 को थाना पोलमपल्ली क्षेत्रान्तर्गत गोरगुण्डा एवं पोलमपल्ली के पास सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने आईईडी प्लांट करने में मास्टर माइंड था।पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुए वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरुद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 6 दिनों में कुल 8 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किये गये, नक्सलियों के तमाम साजिश एवं कायराना हरकतों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास के लिए समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें