मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई में आरबीआई समेत 11 स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मामले में 3 आरोपित वडोदरा से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वडोदरा,

27 दिसंबर मुंबई में आरबीआई समेत 11 स्थलों को बम से उड़ाने की

धमकी भरा ईमेल भेजने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के 3

आरोपितों को वडोदरा से गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को इन्हें मुंबई

क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र एटीएस ने गुजरात पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया

है। तीनों आरोपितों को फिलहाल मुंबई ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की

जा रही है।

जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को मंगलवार को

धमकी भरा ई-मेल मिला था। इसमें आरबीआई, एचडीएफसी समेत 11 स्थानों को बम से

उड़ाने की धमकी दी गई थी। साथ ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और केन्द्रीय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस्तीफा देने की मांग की गई थी।

इसके

बाद मुंबई क्राइम ब्रांच, महाराष्ट्र एटीएस और गुजरात एटीएस ने संयुक्त

ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस को वडोदरा के पादरा से एक संदिग्ध युवक की जानकारी

मिली, बाद में पाणी गेट क्षेत्र से भी दो लोगों को पकड़ा गया।

शुरुआती

जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच खिलाफत इंडिया मूवमेंट के साथ जुड़े

होने की आशंका में आदिल, अर्सील और वसीम नामक व्यक्ति को पकड़ा है। पूछताछ

के लिए इन्हें मुंबई ले जाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें