मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

दूसरा वनडे: शॉर्ट और कोनोली का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दूसरा वनडे: शॉर्ट और कोनोली का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया

एडिलेड। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को एडिलेड में खेला गया। भारत के दिए 265 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

265 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट शॉर्ट ने 78 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 74 रन की बेहतरीन पारी खेली। कूपर कोनोली 53 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। मैट रेनशॉ ने 30 और मिचेल ओवन ने 36 रन की पारी खेली।

भारतीय गेंदबाजों ने 54 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों मिशेल मार्श और ट्रेविस हेड, को आउट कर दिया था। इस समय भारतीय टीम के पास मौका था कुछ और विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाने का, लेकिन भारतीय गेंदबाज विफल रहे।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की तरफ से हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। 1-1 विकेट अक्षर पटेल और सिराज को मिला।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 97 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 73 रन की पारी खेली थी। श्रेयस अय्यर ने 77 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 61 रन बनाए थे। रोहित और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 118 रन की अहम साझेदारी हुई थी। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 44 और हर्षित राणा ने नाबाद 18 रन की पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जांपा ने 4, जेवियर बार्टलेट ने 2, और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें