मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

दूसरा वनडे: केएल राहुल ने लगाया 8वां शतक, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 285 रन का टारगेट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दूसरा वनडे: केएल राहुल ने लगाया 8वां शतक, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 285 रन का टारगेट

राजकोट भारत ने केएल राहुल की नाबाद शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मुकाबले में जीत के लिए 285 रन का टारगेट दिया है। टीम इंडिया तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में मेजबान टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरी है।

बुधवार को निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर मेजबान भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 12.2 ओवरों में 70 रन जुटाए।

रोहित शर्मा 38 गेंदों में 4 चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से कप्तान गिल ने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन यह जोड़ी 29 रन से ज्यादा नहीं जुटा सकी।

शुभमन गिल 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कोहली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारतीय टीम 118 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 गेंदों में 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 191 के स्कोर तक पहुंचाया।

जडेजा टीम के खाते में 27 रन जोड़कर आउट हुए। यहां से केएल राहुल ने नितीश रेड्डी (20) के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर टीम को 248 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

एक छोर पर बल्लेबाज अपने विकेट गंवाते जा रहे थे, दूसरे छोर पर केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने करियर का 8वां वनडे शतक लगाया। केएल राहुल ने इस पारी में 92 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 छक्के और 11 चौकों के साथ नाबाद 112 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए।

विपक्षी खेमे से क्रिस्चियन क्लार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि काइल जैमीसन, जैक फाउलकेस, जेडेन लेनोक्स और कप्तान माइकल ब्रेसवेल को 1-1 सफलता हाथ लगीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें