मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में ट्रक में भरे 25 लाख की अंग्रेजी शराब सहित 4 वाहन जब्त, माफिया फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नवादा में ट्रक में  भरे 25 लाख की अंग्रेजी शराब सहित 4 वाहन  जब्त, माफिया फरार

नवादा।अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध नवादा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक पर लदे 25 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त कर ली है। चार वाहनों को ही बरामद किया गया है । माफिया भागने में सफल रहा।गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के क्रम में ग्राम पौरा से कुल 2583 लीटर विदेशी शराब,01 ट्रक,01 पिकअप एवं 02 मोटरसाइकिल को नवादा पुलिस ने जब्त किया है।नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़े ट्रक में भरकर शराब माफिया कादिरगंज थाने के गांव की ओर शराब ले जा रहे हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की ।तो पौरा गांव के पास रेलवे पुल के निकट बड़े ट्रक से टाटा 407 तथा दो मोटरसाइकिलों पर शराब लादे जा रहे थे ।पुलिस की भनक मिलते ही शराब माफिया भागने में सफल रहा ।पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप को बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध शराब सहित विभिन्न अवैध कारोबारों के विरुद्ध पुलिस कड़ाई से कार्य कर रही है। जन सहयोग मिला तो निश्चित तौर पर अवैध कारोबार तथा कारोबारियों का खात्मा कर देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें