मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

24 घंटे का अष्टयाम का आयोजन करके अल्पसंख्यक समुदाय के एक परिवार ने प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
24 घंटे का अष्टयाम का आयोजन करके अल्पसंख्यक समुदाय के एक परिवार ने प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

पश्चिम चम्पारण(बगहा)। भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर स्थित लक्ष्मीपुर,रमपुरवा पंचायत के चकदहवा गांव के एक अल्पसंख्यक परिवार ने 24 घंटा का अष्टयाम का आयोजन करके क्षेत्र में अमन शांति की प्रार्थना के साथ प्रेम और भाईचारे की मिशाल कायम की है।आज जहां हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश के कई जगहों से नफरत फैलाने की घटनाएं सामने आती हैं,वहीं,प्रखंड बगहा 2 के अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के चकदहवा जैसे छोटे से एक गांव के एक मुस्लिम परिवार गुलाब अंसारी पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने कौमी एकता की मिसाल पेश कर सामाजिक सौहार्द का बड़ा संदेश दिया है।दरअसल, रामनवमी के मौके पर गांव में पहली बार अष्टयाम भजन कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है। इस अष्टयाम में श्रद्धा भक्ति के साथ पूरे गांव ने अपनी जिम्मेवारी निभाई है। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं,पुरुष और युवतियां शामिल हुई। इस बाबत पूछे जाने पर गुलाब अंसारी ने बताया कि हम सब मालिक की संतान हैं।हमें सभी धर्म का आदर करना चाहिए और प्रेम भाईचारा ही जीवन का मूल रहस्य है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें