मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

लैटिन अमेरिकी देशों के 24 कंटेंट क्रिएटर्स ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लैटिन अमेरिकी देशों के 24 कंटेंट क्रिएटर्स ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात

जयपुर। विदेश मंत्रालय (MEA) की जन कूटनीति पहल के तहत भारत भ्रमण पर आए लैटिन अमेरिकी देशों के 24 कंटेंट क्रिएटर्स के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को सिटीप पैलेस में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से शिष्टाचार भेंट की।यह प्रतिनिधिमंडल ब्राज़ील, मैक्सिको, अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, पेरू, पनामा, कोस्टा रिका, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद-टोबैगो और जमैका जैसे देशों से आया है। 9 से 15 अगस्त तक राजस्थान प्रवास के दौरान ये सभी भारत की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और विविधतापूर्ण जीवन शैली से रूबरू हो रहे हैं।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की पहलों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन संभावनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार होता है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को राजस्थान की कला, स्थापत्य और आतिथ्य परंपरा से अवगत कराया और उनके अनुभव जानने में रुचि दिखाई।प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, रंग-बिरंगे उत्सवों और स्थानीय खानपान की सराहना की तथा अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इन अनुभवों को साझा करने का आश्वासन दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें