मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

कृष्णा नगर आगजनी मामले में 7 और की हुई गिरफ्तारी, संख्या पहुंची 22, तीन वाहनों की भी हुई जब्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। जिले के कृष्णानगर आगजनी मामले में गुरुवार तक 22 की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी में 28 लोगों को आरोपित किया गया था। तत्काल बाद 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। 7 और आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। इस दौरान 03 वाहनों की जब्ती भी की गई है। एसआइटी द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आगजनी की घटना में सम्मिलित चार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। जब्त वाहनों में मारूती एसएल-06 एवं 02 स्कॉर्पियो शामिल है।उल्लेखनीय है कि दिनांक 18.09.2024 की देर शाम को नवादा सदर प्रखंड के मुफस्सिल थानान्तर्गत देदौर गांव के कृष्णा नगर नदी तट पर स्थित बस्ती के झोपड़ियों में असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की गई थी। डीएम-एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष, पुलिस टीम, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नवादा सदर, अंचल अधिकारी, नवादा सदर, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर-2 द्वारा त्वरित रूप से आवश्यक कार्रवाई की गई थी।अग्निशमन दस्ता दल द्वारा आग पर काबू पाया गया था। घटना स्थल पर गृह क्षति पाया गया था, कोई मानव क्षति नहीं हुआ था।डीएम-एसपी द्वारा भी घटना स्थल का संयुक्त रूप से जायजा लिया गया था एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा घटना की रात ही विभिन्न स्थलों पर छापामारी कर मुख्य अभियुक्त नन्दू पासवान सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब सात अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अबतक कुल 22 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें