मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

संभावनाओं का साल 2026 : बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ धोखाधड़ी के लिए जालसाज अपना रहे नए तरीके, ऐसे करें बचाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संभावनाओं का साल 2026 : बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ धोखाधड़ी के लिए जालसाज अपना रहे नए तरीके, ऐसे करें बचाव

नई दिल्ली। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है। जालसाज भी धोखधड़ी करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मौजूदा समय में धोखाधड़ी केवल ओटीपी या लिंक के जरिए अकाउंट खाली करने तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसमें एआई आदि का भी काफी इस्तेमाल हो रहा है।

इस आर्टिकल में हम उन पांच तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मौजूदा समय में जालसाज आमतौर पर धोखाधड़ी के लिए अपना रहे हैं।

हाल में ही एक चौकाना वाला ट्रेंड सामने आया है, जिसमें जालसाज एआई की अवाज में कोई परिचित या परिवारजन आदि बनकर इमरजेंसी का हवाला देते हैं और तुरंत यूपीआई या किसी क्यूआर कोड पर पैसे भेजने की मांग करते हैं। ऐसे में इस प्रकार के फ्रॉड से बचने की आवश्यकता है।

ऐसी किसी परिस्थिति में फंसने पर सबसे पहले उस व्यक्ति को कॉल करें, जिसकी आवाज से जालसाज फ्रॉड करने की कोशिश कर रहा है। इससे आपको सही जानकारी मिलेगी कि जो व्यक्ति मदद मांग रहा है, वह सही है या नहीं।

ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए फ्रॉड के चलन में तेजी से वृद्धि हुई है। इसमें अकसर जालसाल फेसबुक या इंस्टाग्राम पर लोकप्रिय ब्रांड के फेक पेज बना लेते हैं। इस पर प्रोडक्ट को लिस्ट करके पेमेंट ले लेते हैं, लेकिन प्रोडक्ट कभी डिलीवर नहीं होता है।

ऐसे में जब भी आप शॉपिंग करें, तो पुख्ता करें कि जिस पेज से आप शॉपिंग कर रहे हैं, वह असली है या नहीं। अगर कोई भी संदेह है तो वहां से शॉपिंग बिल्कुल भी न करें।

फेक बिल के जरिए धोखाधड़ी के ट्रेंड में हाल के दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसमें जानकार आपके मेल और मोबाइल नवंबर आदि पर बिजली, पानी और गैस आदि का फेक बिल भेजता है और भुगतान करने को कहता है। अकसर यह बिल असली जैसे लगते हैं।

इससे बचने के लिए आप जब भी बिल आए तो चेक करें कि वह आधिकारिक माध्यम जैसे कंपनी की मेल आईडी, आधिकारिक मोबाइल नंबर आदि से आया है या नहीं। अगर कोई भी शक होता है तो आप उस कंपनी के ऑफिस पर जाकर पता कर सकते हैं कि बिल असली है या नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें