मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

संभावनाओं का साल 2026: इन भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संभावनाओं का साल 2026: इन भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 बेहद अहम है। इस साल पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इसके अलावा अंडर-19 विश्व कप का आयोजन भी होना है। साल 2025 में कुछ पुरुष और महिला क्रिकेटरों बेहद चर्चा में रहे। इस साल उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, इस पर फैंस की नजर होगी।

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार कुमार यादव का प्रदर्शन 2025 में बेहद निराशाजनक रहा। वह अपनी खराब बल्लेबाजी की वजह से चर्चा में रहे। पिछली 23 पारियों में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। टी20 विश्व कप सूर्यकुमार यादव के लिए अहम है। अगर विश्व कप में उनके बल्ले से बड़ी पारियां नहीं आईं तो उनका करियर खतरे में पड़ सकता है। ऐसे में उन पर क्रिकेट फैंस की नजर रहेगी।

अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के लिए टी20 में एक विस्फोटक और भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। 2025 में अपने बल्ले से उन्होंने भारतीय क्रिकेट फैंस को रोमांचित किया। एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही थी।

टी20 विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए अहम होगा।

वरुण चक्रवर्ती साल 2025 में टी20 में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाने में उनकी भी बड़ी भूमिका रही थी। वरुण ने 20 टी20 मैचों में 36 विकेट लिए थे। 2026 में टी20 विश्व कप और आईपीएल 2026 में उनकी गेंदबाजी पर फैंस की नजर रहेगी। टी20 विश्व कप में उनकी भूमिका भारत के लिए बेहद अहम हो सकती है।

वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में आईपीएल के साथ ही हर फॉर्मेट में शतक लगाए और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रन नहीं बना पाने की वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था। अंडर-19 विश्व कप में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास भी साल 2026 में टी20 विश्व कप जीतने और साल को यादगार बनाने का मौका है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के जिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर इस साल नजरें रहेंगी, उनमें स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी का नाम प्रमुख है। दीप्ति और शेफाली ने भारतीय टीम को वनडे विश्व कप चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें