मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

दो हजार रुपये के 6,181 करोड़ रुपये के नोट अभी भी जनता के पास : आरबीआई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि 2000 रुपये के नोट बंद करने के दो साल बाद भी 6,181 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी जनता के पास यानी प्रचलन में हैं। रिजर्व बैंक ने 19 मई 2023 को दो हजार रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। ये 2000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा हैं।आरबीआई ने जारी एक बयान में कहा कि 19 मई, 2023 को 2000 रुपये के नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जो 31 मई, 2025 को कारोबार बंद होने पर घटकर 6,181 करोड़ रुपये रह गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘इस प्रकार 19 मई, 2023 तक प्रचलन में रहे 2000 रुपये के 98.26 फीसदी नोट बैंकों में वापस आ चुके हैं।’’ रिजर्व बैंक ने कहा कि 2000 रुपये के बैंक नोट कानूनी मुद्रा बने रहेंगे।रिजर्व बैंक के मुताबिक 2000 रुपये के इन बैंक नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। ये सुविधा अब केवल रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है। आरबीआई के निर्गम कार्यालय 9 अक्टूबर, 2023 से लोगों तथा संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के जरिए 2000 रुपये के नोट को लोग अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए किसी भी आरबीआई कार्यालय में भेज सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें