मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

अररिया के जोगबनी में घास के ढेर से 200 किलो गांजा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अररिया के जोगबनी में घास के ढेर से 200 किलो गांजा बरामद

अररिया।भारत नेपाल सीमा पर स्थित जोगबनी में इन दिनों बड़े पैमाने पर नशीली पदार्थ की तस्करी हो रही है. इनमें गांजा की तस्करी इन दिनों बड़े पैमाने पर की जा रही है. वहीं लगातार भारत व नेपाल के सुरक्षाकर्मी गांजा सहित अन्य नशीली पदार्थों की जब्ती तो कर रही है लेकिन इस नशीली पदार्थ के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगाया जा सका है.एसएसबी जवानों की टीम ने जोगबनी व तेलियरी बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है. यह कार्रवाई सीमा सुरक्षा सड़क पर सोना ईंट भट्ठा के समीप खेत में रखे गये धान के घास के ढेर से बरामद किया गया. एसएसबी ने जब घास के ढेर को हटाकर जांच की तो काले रंग के प्लास्टिक में लपेटे हुए बड़े-बड़े पैकेट बरामद हुए. पैकेट को जब खोला गया तो उस पैकेट से गांजा की बरामदगी हुई. जिसका कुल वजन 200 किलो ग्राम है. वहीं बाजार में इसका अनुमानित कीमत 40 से 50 लाख के करीब आंकी जा रही है.इस संदर्भ में जोगबनी कैंप प्रभारी पशुपति कुमार सिंह ने बताया कि एसएसबी को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली है. इसको लेकर एसएसबी ने गश्ती तेज कर दी थी. इस बीच सीमा सुरक्षा सड़क पर घास के ढेर में छिपा कर रखे गए गांजा को बरामद किया गया. वहीं बरामद गांजा को आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद थाना को सुपुर्द कर दिया गया.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें