मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर कृषि उपज मंडी स्थित दुकान से 2 क्विंटल चाइना लहसुन जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जबलपुर कृषि उपज मंडी स्थित दुकान से 2 क्विंटल चाइना लहसुन जब्त

जबलपुर। कृषि उपज मंडी में शुक्रवार सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां जांच के दौरान एक दुकान से दो क्विंटल चाइना लहसुन जब्त किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभी तक कृषि उपज मंडी में पांच दुकानों में जांच की है। जिस दुकान से चाइना लहसुन जब्त किया गया है, वो बाबू सलाम एंड कंपनी की बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त लहसुन का सैंपल भोपाल लैब भेजा है। जानकारी के मुताबिक जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव टीम के साथ सुबह करीब 11 बजे दमोह नाका स्थित कृषि उपज मंडी पहुंचे थे। यहां पांच दुकानों पर आलू,प्याज और लहसुन की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान बाबू सलाम एंड कंपनी की दुकान में रखे लहसुन को शंका होने पर चैक किया गया। जांच में लहसुन की बोरियों पर प्रोसेस ऑफ चाइनीज़ लिखा हुआ मिला। जांच के दौरान दुकान संचालक ने खाद सुरक्षा अधिकारी को एक बिल भी दिया जो कि अरविंद कुमार नाम के व्यक्ति का है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक 14 बोरी में रखे दो क्विंटल जब्त लहसुन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। बाबू सलाम एंड कंपनी लंबे समय से लहसुन का कारोबार कर रही है। टीम अब यह भी पता लगा रही है कि चाइना लहसुन कहां से लाया गया था। लहसुन की बोरी पर गुड फार्मर कंपनी ब्रांड नेम लिखा है।खाद्य विभाग अब यह पता करने में लगा हुआ है कि आखिर यह लहसुन आया कहां से और क्या इससे पहले भी जबलपुर में चाइनीज़ लहसुन की खपत हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें