2 आईएएस और 73 डीएसपी का तबादला
पटना। बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर जारी है। दो आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ 73 डीएसपी ट्रांसफर किए गए हैं। इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के 38 अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है।इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के विशेष सचिव वीरेंद्र यादव को सहकारिता विभाग का स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया है। वीरेंद्र यादव 2004 बैच के अधिकारी है।इसके अलावा कृषि प्रशासन संयुक्त निदेशक अनिल ठाकुर को पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। अनिल ठाकुर 2014 बैच के आईएएस अफसर हैं। इससे पहले शुक्रवार को बड़े पैमाने पर आईएएस-आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया था। कई आईएएस अफसरों के अलावा 79 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया था। एडीजी स्तर से लेकर एसडीपीओ तक बदले किए गए थे।गृह विभाग से जारी अधिसूचना के मुताबिक एडीजी स्तर के दो आईपीएस अफसर, आईजी स्तर के दो, डीआईजी स्तर के 14 अफसर बदले गए थे। वहीं, शीर्षत कपिल अशोक को पटना के नए डीएम बने थे।





