मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने विश्व वन्यजीव दिवस पर पशु प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व

वन्यजीव दिवस पर पशु प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन

हमारी धरती पर जीवों की अविश्वसनीय विविधता का उत्सव मनाने और इनकी रक्षा

के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है।

प्रधानमंत्री ने

एक्स पर पोस्ट किया, "विश्व वन्यजीव दिवस पर सभी पशु प्रेमियों को बधाई। आज

का दिन अपनी धरती पर जीवों की अविश्वसनीय विविधता का उत्सव मनाने और इनकी

रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। मैं उन सबकी सराहना

करता हूं जो वन्यजीव संरक्षण के लिए सतत प्रयासों में सबसे आगे हैं और

इसमें पूरा सहयोग कर रहे हैं।”

वहीं, अपने बधाई संदेश में गृह

मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार अगली पीढ़ी की एक टिकाऊ दुनिया बनाने

के लिए वन्यजीवों की रक्षा के लिए काम कर रही है। यह दिन वन्यजीवों के

संरक्षण में अपनी वैश्विक भूमिका बढ़ाने के भारत के संकल्प को मजबूत करने

के आह्वान के रूप में कार्य करता है। यह अवसर हमें सभी प्राणियों के लिए

बेहतर और सुरक्षित दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें