मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

चालीस लाख रुपये कीमत के चाेरी के 190 माेबाइल मालिकों को वापस लौटाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बीकानेर। पुलिस ने बाइक चोरी के बाद अब मोबाइल चोरों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने एक साथ चोरी के 190 मोबाइल को जब्त किया है। मोबाइल की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर मिली शिकायतों के निस्तारण के लिए "ऑपरेशन एंटी वायरस" अभियान चलाया जा रहा है। बीकानेर पुलिस ने 190 मोबाइल जब्त कर उनके मालिकों को वापस लौटाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इन मोबाइल की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इसमें कुछ आईफोन है तो कुछ अन्य बड़ी कंपनियों के महंगे मोबाइल है। चोरी और लूटे गए मोबाइल से मालिक की सिम निकाल कर, उसमें दूसरी सिम लगा दी गई थी।पुलिस ने आईएमईआई नंबर के आधार पर मोबाइल ट्रेक किए, जिनके पास ये मोबाइल थे, उन्हें तुरंत मोबाइल संबंधित थाने में जमा कराने के निर्देश दिए गए। अधिकांश वो लोग हैं, जिन्होंने चोरी के मोबाइल खरीदे थे। अब पुलिस इनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। एसपी कावेंद्र सिंह ने बताया कि फोन के चोरी होने या खोने पर सबसे पहले मोबाइल होने की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराएं। मिसिंग रिपोर्ट संबंधित थाने पर जाकर या फिर पुलिस की वेब पोर्टल पर कर सकते हैं। फोन खोने के बाद सबसे पहले मोबाइल सिम को ब्लॉक करवाएं ताकि सिम से किसी तरह का दुरुपयोग नहीं हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें