मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

कड़ी सुरक्षा के बीच नवादा के चार प्रखंडों के 187 मतदान केंद्र पर मतदान शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कड़ी सुरक्षा के बीच नवादा के चार प्रखंडों के 187 मतदान केंद्र पर  मतदान शुरू

नवादा।कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को नवादा जिले के चार प्रखंडों के 187 मतदान केंद्रों पर पैक्स चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बलों के तैनाती की गई है। नवादा के अपर समाहर्ता चंद्रशेखर आजाद व रजौली के अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष ने उग्रवाद प्रभावित सिरदला प्रखंड के अकौना, बांधी, राजौली के हरदिया मतदान केंद्र का निरीक्षण कर चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बताया। अपर समाहर्ता ने बताया कि इन इलाकों में भी सुरक्षा के लिए प्रबंध किए गए है।नवादा के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचित पदाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि नवादा जिले में प्रथम फेज पैक्स चुनाव के लिए मतदान शुरू कराया गया है कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। अब तक 40% मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया है ।उन्होंने कहा कि रजौली अनुमंडल के गोविंदपुर, सिरदला, मेसकौर, रजौली तथा कौवाकोल प्रखंड क्षेत्र में मतदान कराया जा रहा है ।मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। साथही सेक्टर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है ।उग्रवाद प्रभावित इलाकों में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं ।जहां वरीय अधिकारियों की देखकर चुनाव कराया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें